
अकवाबाद टोल पर लोडर चालक के साथ हाथापाई, मोबाइल और ₹15 हजार छीनने की शिकायत
पाटन उन्नाव। थाना अचलगंज क्षेत्र के राजबहादुर खेड़ा निवासी अंकित रावत ने अकवाबाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि रविवार रात उसका लोडर खराब हो गया था, जिसे एक अन्य लोडर से टोचन कर वह गांव लौट रहा था।
अंकित के अनुसार, उसने उस वाहन का टोल टैक्स जमा किया था, जिसमें खराब लोडर जोड़ा गया था। लेकिन टोल कर्मियों ने पीछे वाले लोडर की भी पर्ची मांग ली। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल, चैन तथा भतीजे से ₹15,000 रुपये छीन लिए।
थाना अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
