उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के ग्राम बारा स्थित महाबीरन बाबा दरबार परिसर में श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित द्वितीय विशाल जागरण, भंडारा एवं भव्य श्रृंगार कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएस पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने बजरंगबली महाराज के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मानवेन्द्र सिंह का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
मानवेन्द्र सिंह ने भी आयोजन समिति एवं जागरण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया और धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। देर रात तक चले जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सर्वेश साहू, अभिषेक सैनी, आकाश गुप्ता, राधे साहू, समाजसेवी अमित पाण्डेय, रोहित तिवारी, सचिन तिवारी, ज्ञान सिंह, गोलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, रामजी यादव, गुड्डू वर्मा, सेनू यादव, आशू सिंह, कमलेश यादव सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्य एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
