उन्नाव। विकासखंड सुमेरपुर के भगवन्तनगर क्षेत्र स्थित निराला इंटर कॉलेज, पतारी में विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।
कार्यक्रम में सीएस पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के भाई मानवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मानवेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों का भी अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प फाउंडेशन एवं समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजन समिति को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र बाजपेयी, संरक्षक सुंदरलाल बाजपेयी, समरेंद्र बहादुर सिंह, हरिनाथ द्विवेदी, कन्हैयालाल यादव, आनंद द्विवेदी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, गिरिजाशंकर, बाबू रामकुमार, अंकित अवस्थी, महेश बहादुर सिंह, ओमप्रकाश रावत, खिन्नी सिंह, योगेंद्र सिंह, यतीन्द्रनाथ मिश्रा, रज्जन तिवारी, दिवाकर सिंह, प्रखर सिंह, पंकज बाबाजी, रामजी यादव, दीपक राजावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
धार्मिक भजनों एवं सुंदरकांड पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।
