भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा की परंपरा निभाते हुए बीमार महिला और मासूम बच्ची के इलाज का कराया आवश्यक प्रबंध
उन्नाव। 166 भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा के लिए सक्रिय अंकित सिंह परिहार ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। उन्होंने ग्राम कोटवर निवासी श्रीमती सीमा देवी यादव तथा ग्राम महेशखेड़ा निवासी चार वर्षीय बालिका सृष्टि रावत के उपचार के लिए आवश्यक आर्थिक प्रबंध कराते हुए उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
बताया गया कि दोनों परिवार आर्थिक तंगी के कारण उपचार कराने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार ने तत्काल पहल करते हुए उपचार के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता की व्यवस्था कराई, जिससे दोनों मरीजों का इलाज शुरू हो सका।
इस दौरान अस्पताल की रसीदें संबंधित परिजनों को सौंपते हुए अंकित सिंह परिहार ने दोनों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि “भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी हर संभव सहायता करना मेरा नैतिक दायित्व है।”
अंकित सिंह परिहार की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहते हैं। उनकी इस पहल से दोनों परिवारों को राहत मिली है तथा स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
