उन्नाव। क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग की पहल के तहत अंकित सिंह परिहार ने ग्राम पाटन, ब्लॉक सुमेरपुर निवासी छात्रा संजना चौधरी की मेडिकल नर्सिंग की पढ़ाई के लिए ₹75,000 की फीस जमा कराई। इस सहयोग से छात्रा को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
अंकित सिंह परिहार ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियां शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा करें और परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें, यही उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा आर्थिक परिस्थितियों की मोहताज नहीं होनी चाहिए। किसी होनहार विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए सहयोग की आवश्यकता हो तो समाज के सक्षम लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
अंकित सिंह परिहार ने संजना चौधरी को उनकी पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि संजना मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में संजना चिकित्सा एवं सेवा के क्षेत्र में योगदान देकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर संजना चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
