सिद्धौर/बाराबंकी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सिद्धौर स्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंत्री सतीश शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश की प्रगति, शांति एवं नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और धार्मिक माहौल भक्तिमय बना रहा।
पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित संतोष शुक्ला द्वारा संपन्न कराई गई। मंत्री ने मंदिर में विशेष पूजा कर प्रदेश एवं देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मंदिर कमेटी के सदस्य सत्यनाम सिंह वर्मा ‘गुड्डू’, महंत अनिल पुरी, डॉ. राजेंद्र वर्मा, शंकर तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, पवन मिश्रा, प्रमोद वर्मा, नगर ईओ आशुतोष त्रिपाठी, शिरीष मिश्रा, दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। पुरुषोत्तम मास के चलते क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है।
