संपादकीय सलाहकार/सूर्यपाल (प्रोटेक)
पाटन, उन्नाव। पाटन क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौराहा मोहकमगंज सिजनी सोहरामऊ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन एवं मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे— अन्नू टंडन (मा. पूर्व सांसद, उन्नाव), नितिन सिंह पटेल (सुपुत्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व विधायक) तथा हरि सहाय मदन जी।
विशिष्ट अतिथियों में ब्रज किशोर वर्मा, गोविंद नारायण शुक्ल, विनोद कुमार लोधी, अंताप कुमार एवं सुशील चंद्र विमल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साहित्य आल्हा प्रस्तुति कमलेश वर्मा (वाजितपुर) द्वारा दी गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया। वहीं विराट कवि सम्मेलन का संयोजन राजेश वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें कमलेश कुमार, रामकुमार यादव, रोशन लाल, मनोज (सरल) पिंटू और शिवपाल लोधी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
अंत में अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
