गौरी गांव में होगा धार्मिक आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी रहे मौजूद; आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचने की अपील की
पाटन, उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गौरी गांव में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को ई-रिक्शा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सांसद साक्षी महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने की अपील की।

शिवमहापुराण कथा के प्रचार के लिए निकाले गए ई-रिक्शा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को धार्मिक आयोजन की जानकारी देंगे। प्रचार वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
कथा के आयोजक अरुण सिंह ने बताया कि शिवमहापुराण कथा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, सनातन धर्म की परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना है। कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
प्रचार वाहनों को रवाना किए जाने के अवसर पर सुंदर लाल बाजपेई, निर्भय सिंह लाला, रविशंकर द्विवेदी, अमरेश दीक्षित, योगेश बाजपेई, मुन्ना सिंह, अखिल गुप्ता, नमन बाजपेई, विवेक सैनी, नीरज सिंह, विनय पांडेय, सोनू चौरसिया, राजेश कश्यप, सुजीत सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, विकास सिंह, कपिल तिवारी और कार्तिकेय दीक्षित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
