उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा के धनकोली निहालखेड़ा निवासी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी समाजसेवा से क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। अपने क्षेत्र बैशवारा की मातृभूमि सुमेरपुर के यात्री प्रतीक्षालय की जर्जर स्थिति देखकर उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया, ताकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को बैठने की उचित सुविधा मिल सके।

उनके इसी सराहनीय निर्णय के तहत सुमेरपुर तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर शुक्रवार, 31 अक्टूबर को आमजन के लिए समर्पित किया गया। प्रतीक्षालय के नवनिर्मित रूप को देखकर स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की समाजसेवा की भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
रायबरेली के बेहटा खुर्द निवासी सुनील यादव ने कहा, “हमने अब तक केवल कागज़ों में समाजसेवियों के नाम सुने थे, आज सच्चे समाजसेवी को कार्य करते हुए देखकर गर्व हुआ। ऐसे व्यक्तित्व पर मां मातारानी का आशीर्वाद सदा बना रहे।”
इस अवसर पर विकास सिंह, राजेश कुमार, विक्कू, राजीव शुक्ला, पप्पू सिंह, राघवेंद्र, आशुतोष, प्रखर, सौरभ, पंकज समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
