संपादकीय सलाहकार/सूर्यपाल (प्रोटेक)
उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्री चन्द्रिका देवी इंटर कॉलेज, तनगापुर (उन्नाव) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय परिसर में देशभक्ति के रंग से ओतप्रोत वातावरण रहा। बच्चों ने सरदार पटेल के जीवन पर भाषण, कविता एवं गीत प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ — राम रतन, शिवमोहन, कृपा शंकर, भरत मिश्र, प्रदीप सिंह, रमेश चन्द्र, अरविन्द आदि — उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
