बीघापुर उन्नाव। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारूखेड़ा के मजरे बदियाखेड़ा में कुछ समय पूर्व पप्पू उर्फ़ संतोष कुमार का हार्ट अटैक आने से असमय निधन हो गया था। इस दुःखद घटना के बाद परिवार का भरण-पोषण का सहारा छिन गया। घर में पत्नी गंगादेई, दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी।
परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर प्रमुख समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह स्वयं बदियाखेड़ा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत की पत्नी गंगादेई को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मदद प्राप्त कर परिजनों ने भावुक होकर समाजसेवी का आभार व्यक्त किया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।
इस अवसर पर दीपू पटेल, सेनू यादव, विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, रामजी यादव, रोहित सिंह, पंकज सिंह, दीपक राजावत, लोटन सहित कई लोग मौजूद रहे।
