संवाददाता/उन्नाव
उन्नाव। दही–मोहानलालगंज मार्ग पर आज सुबह एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 14 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बिछिया सीएचसी भिजवाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायल यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं—
- रेखा त्रिपाठी (38), निवासी मौरावां — रेफर
- अजय सिंह (36), निवासी मौरावां — रेफर
- कीर्ति सिंह (24), पत्नी अजय सिंह, निवासी मौरावां
- सुनीता दीक्षित (70), केयर ऑफ देवेंद्र पांडेय, डाला बिसनोहा
- मैनुद्दीन (40), पुत्र अमरूदी, निवासी पुरवा
- रिंकी (35), पत्नी संतोष, निवासी लोहली मौरावां — रेफर
- अंशुमान गौतम (45), निवासी बछौरा — रेफर
- आरती पटेल (22), पुत्री अरुण कुमार, चमियानी पुरवा
- बाबू लाल (63), पुत्र रामरतन, निवासी अमरापुर
- अफसाना (22), पत्नी आहिद, निवासी तौराआरती
- आरती देवी (26), पुत्री शिवप्रकाश, निवासी मोहकमगंज बिहार
- ज्योति (19), पुत्री डल्ला, निवासी पंडित खेड़ा
- दिनेश कुमार (44), पुत्र सुखदेव, निवासी बचरौली पुरवा
- सुमन देवी (32), पत्नी दिनेश, निवासी बचरौली पुरवा
थाना दही के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। सभी घायलों को तत्काल प्रभाव से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
