Oplus_16908288
पाटन उन्नाव।बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम दैता में लोन नदी पुल के पास अवैध कच्ची शराब का धंधा लगातार पैर पसार रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाहरी गांवों से आने वाले लोग रोजाना बड़ी मात्रा में कच्ची शराब के पाउच बेच रहे हैं। नदी किनारे का सुनसान स्थान इनके लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। समय 4 बजे से देर शाम तक चलने वाला यह कारोबार युवाओं में नशे की लत फैलाने के साथ क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से शराब माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल छापेमारी कर इस अवैध धंधे को बंद कराने की मांग की है।
