पाटन उन्नाव।तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन में राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘रुद्रयुक्ति’ के सह-संपादक मा० अरविंद पटेल ने बुधवार को पत्रिका का दूसरा अंक उपजिलाधिकारी बीघापुर रणवीर सिंह को भेंट किया। इस दौरान उन्होंने पत्रिका की विषयवस्तु, उद्देश्य व भविष्य की प्रकाशन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय विषयों, रचनाओं और जनचेतना से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका में स्थान देना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता सामाजिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सह-संपादक अरविंद पटेल ने बताया कि ‘रुद्रयुक्ति’ पत्रिका निरंतर साहित्य, संस्कृति, समाज और समसामयिक मुद्दों पर आधारित सारगर्भित सामग्री प्रकाशित कर रही है। पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से संपादकीय टीम उत्साहित है।
इस मौके पर स्थानीय पत्रकार व बुद्धिजीवी भी मौजूद रहे
