उन्नाव। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा निवासी किसान आनंद कुमार के खेत से 2 किलोवाट की पानी निकालने वाली मोटर चोरी हो गई। मोटर की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि किसान के खेत में बोरिंग के पास बनी छोटी कोठरी में मोटर लगी हुई थी। मंगलवार सुबह जब आनंद कुमार खेत पहुंचे तो कोठरी में सेंध लगी मिली और मोटर गायब थी। घटना से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
सूत्रों का दावा है कि पीड़ित किसान थाने पहुंचा था और गेट पर मौजूद सिपाही पवन ने उसकी तहरीर ले ली थी, लेकिन इसके बावजूद थाने में मामले का औपचारिक पंजीकरण नहीं किया गया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि कार्यवाहक थाना अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने सूचना न मिलने की बात कही है।
घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पीड़ित किसान अब भी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है।
