पाटन/उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र के भगवंतनगर स्थित आरआरबीएन इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि (प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख) व आशीष शुक्ला (चेयरमैन, भगवंतनगर) का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। आयोजन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता को पारदर्शी व नियमबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्तर परिणाम
बालिका वर्ग : 50, 100 व 200 मीटर दौड़ — रिया (प्रा.वि. जालापुर)
बालक वर्ग :
50 मी. — दक्ष सिंह (कल्याणपुर)
100 मी. — विवेक बाजपेई (खेड़ा)
200 मी. — श्याम जी (कल्याणपुर)
लंबी कूद — मोनिका (सुमेरपुर)
जूनियर स्तर परिणाम
वॉलीबॉल : विजेता — बिश्रामऊ, उपविजेता — बक्सर
दौड़ बालक वर्ग :
100 मी. — शिवम (बक्सर)
200 मी. — प्रिंस (सुमेरपुर)
400 मी. — शिवम (बक्सर)
लंबी कूद — कृष्णा (बक्सर)
ऊँची कूद — कृष्णा (बक्सर)
चक्का फेंक — निखिल (बक्सर)
गोला फेंक — धमन (अहिरौरा
बालिका जूनियर वर्ग :
100 मी. — अर्चना
200 मी. — अर्पिता (बक्सर)
400 मी. — रोहिणी
लंबीकूद/ऊँची कूद — पायल (बक्सर)
गोला फेंक — अर्पिता (बक्सर)
चक्का फेंक — श्रुति (सुमेरपुर)
खो-खो व कबड्डी : विजेता — उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सरओवरऑल चैंपियन — उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर।प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह ने की। कार्यक्रम में बैजनाथ सिंह, कमल किशोर दीक्षित, गिरीश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, स्वतंत्र सिंह, बसंत मिश्रा, दीपक वर्मा, रवि शंकर पांडेय, मनोज कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

