पाटन, उन्नाव। भगवंतनगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अंकित सिंह परिहार लगातार जनसेवा को अपना धर्म मानते हुए जरूरतमंदों की सहायता में जुटे रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें एक परिवार की तरह मानते हैं और अंकित सिंह परिहार भी स्वयं को इस परिवार का बेटा मानकर हर संभव सेवा, सहयोग और संवाद के साथ जुड़े रहते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक दल, चुनाव, जाति या धर्म से ऊपर उठकर अंकित सिंह परिहार हमेशा सेवा को प्राथमिकता देते हैं। हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहना उनका निरंतर प्रयास रहा है।
इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि ब्लॉक सुमेरपुर के गांव जमीपुर निवासी अमर बहादुर तथा बीघापुर ब्लॉक के गांव झगरपुर निवासी श्रीमती नीतू आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ हो रहे थे। यह जानकारी मिलते ही अंकित सिंह परिहार ने तत्काल दोनों मरीजों के उपचार हेतु संबंधित अस्पतालों में इलाज का पूरा खर्च जमा कराया, जिससे चिकित्सा में कोई बाधा न आए।
भुगतान की रसीदें मरीजों के परिजनों को सौंपते हुए उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस मानवता पूर्ण पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा मान रहे हैं।
