उन्नाव। तहसील पुरवा के ग्राम चमियानी स्थित स्टडी प्वाइंट क्लासेज में रविवार, 07 दिसंबर 2025 को मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोचिंग में hi विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कोचिंग संचालक अमन सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने सभी आगंतुकों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता ही समाज और क्षेत्र की असली पहचान होती है।
सम्मानित किए गए छात्रों में — रौनक, अखिल, ज्योति, आलोक, शिवांशी, महक, गौरव, आदर्श, शिवम, अजय, जितेंद्र, दीपक, सुमित, कृष्णा, राजू, रंजीत और दीपांशु सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। सभी को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अमन सिंह ने कहा कि “यदि छात्रों को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिले तो वे किसी भी मंज़िल को हासिल कर सकते हैं।” उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
उक्त आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
