उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के अंतर्गत अहिरौरा गांव में मुस्लिम समाज की बेटी आसमा बानो (पुत्री साबिर अली) के विवाह अवसर पर सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल देखने को मिली। 13 दिसंबर को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनपद के प्रख्यात समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कन्यादान कर अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह लंबे समय से समाज के कमजोर, जरूरतमंद और असहाय वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। उनकी समाजसेवा न केवल विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान बना चुकी है।
अहिरौरा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह अपनी कोर टीम के सदस्यों कमलेश यादव और रामजी यादव के साथ पहुंचे। उनके द्वारा किए गए कन्यादान की क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों शैलेन्द्र सिंह पिंकू, मोहम्मद इस्लाम, नक्के, इंद्रजीत सिंह, लोटन पासवान, अंकित सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके क्षेत्र को एक ऐसा नेकदिल और निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाला समाजसेवी मिला है, जो सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। लोगों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
