पाटन (उन्नाव)।बीघापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कुतुबपुर के मजरा हुलासी खेड़ा में शुक्रवार को समाजसेवी एवं साईं पंथ के अनुयायी स्वर्गीय सतीश कुमार मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। नहर पुल के पास स्थित उनके आवास समीप बनी समाधि स्थल पर साईं पंथ की परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन उनके पुत्र पंकज मिश्र एवं पुत्री वंदना मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा, साईं पंथ के अनुयायी एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए। समाधि स्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण साईं भक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक समाधि पर पुष्प अर्पित कर स्व. सतीश कुमार मिश्र को नमन किया।
इस अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उनके परिजनों द्वारा पधारे संतों एवं साधुओं को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्व. सतीश कुमार मिश्र समाजसेवी होने के साथ-साथ वैद्य विशारद भी थे। वे जीवनभर साईं पंथ के सिद्धांतों का पालन करते रहे और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे। उनका निधन 26 दिसंबर 2012 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हंसदार गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, फत्तेह सिंह, बचउनू, धुन्नी साईं भंडारी, सुरेश मिश्रा, राजेश कुमार विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, सुरुजु पासवान, प्रेम वर्मा, विजय वर्मा, कुलदीप मिश्रा, रज्जन तिवारी, ऋतिक सिंह, गिरीश मिश्रा, पार्वती मिश्रा, मोहिनी लक्ष्मी तिवारी, ममता मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, मंजू शर्मा, रिया सिंह, मनीषा शर्मा, बिट्टू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
