लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सम्मान एवं युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश में 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण और 3 ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास किया, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए युवाओं के स्टार्टअप, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने नवाचार और कौशल के जरिए प्रदेश और देश की उन्नति में अहम योगदान दें।
