पाटन (उन्नाव)।बीघापुर तहसील मुख्यालय के पाटन क्षेत्र अंतर्गत मोहकमगंज स्थित प्रोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, प्रेरणादायक नाटक एवं कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर संस्थान संचालक सूर्यपाल उर्फ प्रोटेक के साथ मुख्य अतिथि भावी जिला पंचायत प्रत्याशी फारूक भाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में बसंती लाल लोधी, रमाकांत पटेल, डॉ. गंगाधर पटेल, शत्रुघ्न सिंह, विनोद सिंह लोधी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रामशंकर मास्टर, सत्यपाल, मनीष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि फारूक भाई ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें देश की संस्कृति, संविधान एवं गौरव से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान संचालक प्रोटेक सर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों—प्राथमिक विद्यालय तेवरिया, कर्मक्षेत्र इंटर कॉलेज रद्धूखेड़ा, विवेक बाल विद्या मंदिर सिजनी, निराला शिक्षा निकेतन गढ़ाकोला, महर्षि दयानंद प्राथमिक विद्यालय बेहटा भवानी एवं भगत सिंह इंटर कॉलेज मोहकमगंज—में भी राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।
संवाददाता: सूर्यपाल (प्रोटेक)
