पाटन उन्नाव। न्यू उन्नाव पब्लिक इंटर कॉलेज, पाटन में 77वां गणतंत्र दिवस महापर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक अरविंद पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नाटक एवं नृत्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों व अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांच की छात्रा आस्था द्वारा देशभक्ति गीत “जब लहराए तिरंगा आसमान में” पर प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पटेल, महीप सिंह, दशरथ, राहुल सिंह, शिव शंकर, वीरेंद्र कुमार, राहुल गौतम, जय सिंह, हरि नारायण, इमाम बक्श, रुचि पटेल, रूही पठान, निगमा, ममता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
वहीं न्यू उन्नाव पब्लिक इंटर कॉलेज की दूसरी शाखा रावतपुर धानीखेड़ा, उन्नाव में भी 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थापक बाबादीन ठेकेदार, स्कूल अध्यक्ष राजेश पटेल एडवोकेट, स्कूल प्रबंधक आदित्य पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय संचालक अरविंद पटेल ने वहां पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यालय प्रशासन ने दोनों शाखाओं में सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
