इंद्रराज राजपूत
सिद्धौर, बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ब्लॉक मुख्यालय सिद्धौर के चंद्रमोली वर्मा सभागार में केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक दिनेश रावत उपस्थित रहे।
बजट प्रस्तुति के उपरांत विधायक दिनेश रावत ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और आमजन को समर्पित है। बजट में आवास निर्माण, शहरी सुविधाओं के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, किसानों की उत्पादकता बढ़ाने तथा उन्हें व्यावसायिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सदस्य सरोज रावत एवं ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने भी बजट की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसे देश के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
कार्यक्रम में पराग दुग्ध संघ अध्यक्ष आनंद सिंह मोनी, अमरीश रावत, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, लल्लू रावत, कौशलेंद्र शुक्ला, सत्यनाम सिंह वर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, अजय वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने बजट के विभिन्न प्रावधानों को ध्यानपूर्वक सुना और केंद्र सरकार की नीतियों पर संतोष व्यक्त किया।
