उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के अंतर्गत बीघापुर ब्लॉक के सारू खेड़ा काँटा चौराहे पर मुस्कान ऑटोमोबाइल का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने एजेंसी के प्रोपराइटर श्री कृष्ण से उपलब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों—ईवी स्कूटी और ई-रिक्शा—की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनकी बढ़ती मांग सराहनीय है।
शिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मुस्कान ऑटोमोबाइल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवा प्रदान करे।
कार्यक्रम के आयोजक श्री कृष्ण एवं प्रद्युम्न यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रद्युम्न यादव, अनुराग शुक्ला, कृष्ण कुमार, पप्पू, प्रदीप, सचिन कुमार, विमला देवी, अनीता यादव, आर.के. सिंह (मामाजी), मानवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह बाबा, प्रखर सिंह, गोलू सिंह, सेनू यादव, राघवेंद्र सिंह, रामजी यादव, लोटन पासवान, मयंक पटेल, सर्वेश, पिंकू, दीपक राजावत, अनीश यादव, गुड्डन सिंह, सूरज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों में नए ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान को लेकर उत्साह देखा गया।
