उन्नाव। जनपद के थाना दही क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को राहत मिली है। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस के अनुसार, थाना दही निवासी ललित कुमार ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा 20,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल जांच शुरू की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस कराई।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका:
- प्रभारी निरीक्षक ज्ञागेन्द्र सिंह, थाना दही
- उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, थाना दही सदर
- आरक्षी शैलेश कुमार, थाना दही
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
