उन्नाव (भगवन्तनगर): ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए प्रख्यात समाजसेवी और राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर एक जरूरतमंद परिवार के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के सुमेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर निवासी प्रीती यादव, जो पिछले एक साल से गंभीर चोट और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, उन्हें पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने सर्जरी के लिए आर्थिक मदद पहुँचाई है।
हादसे ने छीनी थी खुशियाँ, आर्थिक तंगी बनी बाधा
विदित हो कि एक वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में प्रीती यादव के दोनों हाथों की हड्डियाँ टूट गई थीं। परिजनों ने अपनी सामर्थ्य से अधिक प्रयास करते हुए घर के जेवर और जमापूंजी तक बेचकर इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने अब हाथों की सर्जरी अनिवार्य बताई थी, जिसके लिए परिवार के पास संसाधन शेष नहीं थे। हर तरफ से निराश हो चुके परिजनों ने अंततः जनप्रिय समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई।
भाई मानवेन्द्र सिंह ने पहुँचाई सहायता राशि
मामले की गंभीरता और परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने अपने बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह को पीड़ित परिवार के गांव हरिहरपुर भेजा। मानवेन्द्र सिंह ने घर पहुँचकर प्रीती के पति साजन यादव से मुलाकात की और उन्हें इलाज के लिए नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी परिवार को किसी भी विपरीत परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
“पुष्पेंद्र भैया द्वारा मिली यह मदद हमारे लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत जैसी है। जब सारे रास्ते बंद दिख रहे थे, तब उन्होंने आशा की किरण दिखाई है। ऐसे जनसेवक सदियों में जन्म लेते हैं, जिन पर पूरे बैसवारे को गर्व है।”
— साजन यादव (पीड़ित महिला के पति)
क्षेत्रीय गणमान्यों ने की सराहना
इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से सूरज सिंह (विजयी खेड़ा), प्रखर सिंह, मैनेजर सिंह, विक्रम यादव, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, चंदन सिंह, संदीप सिंह चौहान, रमाकांत यादव, रिंकू, विश्वजीत चौहान, संदीप यादव, आशू सिंह, रामजी यादव, अनीश यादव, मयंक पटेल, गोलू सिंह और सुरेश पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
