पुरवा, उन्नाव। उन्नाव पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान के तहत पुरवा कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, थाना पुरवा में बीते कल यानी 23 अप्रैल 2026 को अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2), 65(2) और 5(m)/6 पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक (SP) उन्नाव के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में, आज 24 अप्रैल को उपनिरीक्षक (SI) सियाराम चौरसिया ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अदनान पुत्र जाहिद अली, निवासी मोहल्ला मसवानी, कस्बा व थाना पुरवा को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय में किया गया पेश
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अदनान को पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 सियाराम चौरसिया और कांस्टेबल प्रशांत शामिल रहे।
