उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के बिछिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करौंदी में ‘बाबा जय गुरुदेव शिष्य सम्मान समारोह’ एवं ‘विशाल भंडारे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में क्षेत्र के सुविख्यात समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
गुरु के बिना जीवन का पथ अधूरा: पुष्पेंद्र प्रताप सिंह
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा बाबा जय गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और प्रेम ही उन्नति का आधार है। उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जीवन के अंधकार को मिटाने के लिए गुरु का मार्गदर्शन अनिवार्य है। गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है, इसलिए हमें सदैव उनके बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए।”
अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत
समारोह में जय गुरुदेव के हजारों अनुयायियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए जा रहे निरंतर समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आयोजन के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
ये दिग्गज रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से उसैना प्रधान राजेंद्र लोधी, पूर्व प्रधान कोरारी रामलखन सिंह, प्रधान आशू सिंह राठौर (डोकरई), पूर्व प्रधान गौरी त्रिभानपुर राजेश वर्मा, आर.के. सिंह (मामाजी), पंकज सिंह बाबा, प्रखर सिंह, सुनील सिंह, सूरज सिंह, अमन सिंह, रौनक सिंह, अवधेश सिंह, इकबाल सिंह यादव, शुभम, विक्रम यादव, राघवेंद्र सिंह, सेनू यादव, अनीश यादव, रामू, विश्वजीत चौहान, सौरभ सिंह, रामजी यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

1 ने “समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने गुरु चरणों में टेका मत्था, करौंदी में उमड़ा जनसैलाब” पर विचार किया;