उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अकबरपुर के मजरा तलिहई में मार्ग दुर्घटना में परिवार के मुखिया की असामयिक मृत्यु के बाद समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, तलिहई निवासी ज्ञानेंद्र लोधी पुत्र रामरूप का कुछ दिन पूर्व दलपतखेड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। ज्ञानेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद पत्नी राजकुमारी, एक पुत्र और एक पुत्री के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
आर्थिक सहायता मिलने पर मृतक की पत्नी राजकुमारी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पति के निधन के बाद परिवार गहरे संकट में था और ऐसे समय में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े होकर मदद की है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी।
इस दौरान मानवेन्द्र सिंह, प्रखर सिंह अकवारा, आर.के. सिंह (मामाजी), गौरीशंकर मास्टर, बबलू सिंह, विक्रम यादव, राघवेंद्र सिंह, कमलेश यादव, शोभित चौधरी, सर्वेश कुमार, गोलू सिंह, अमन सिंह, सौरभ सिंह, सेनू गुरु, लोटन पासवान, अतुल, पंकज बाबाजी, दीपक राजावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
