समाधान दिवस में 77 शिकायतें, 5 का हुआ मौके पर निस्तारण
मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पाटन (उन्नाव)। तहसील बीघापुर के मुख्य पाटन स्थित जनसभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 77 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली शिकायतों की समीक्षा करने के बाद नए फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, उनमें संयुक्त रूप से जाकर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।समाधान दिवस में विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 53, विकास विभाग के 4, पुलिस विभाग के 14 और अन्य विभागों के 6 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह, नायब तहसीलदार विजय रंजन, क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा, सहित राजस्व लेखपाल, कानूनगो एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
