जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह
पाटन (उन्नाव)। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकरा बुजुर्ग में एक निर्धन मुस्लिम परिवार की बेटी आफरीन पुत्री रफीक की शादी में पुष्प फाउंडेशन ने पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान की।फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में टीम ने बहन आफरीन के घर पहुंचकर सहायता राशि सौंपी और नवविवाहित दंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।फाउंडेशन की टीम लंबे समय से क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सक्रिय है। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर संगठन समाज में मानवता और सेवा की मिसाल पेश कर रहा है।पुष्प फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है ताकि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने मांगलिक कार्य पूरे करने से वंचित न रह जाए।इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, रामप्रकाश, कमलेश, आशू, शिवकरन, मोहम्मद इस्लाम, संदीप त्रिवेदी, राजकुमार, मयंक पटेल, सर्वेश, जुबेर, संदीप यादव, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।मदद मिलने पर परिवार व ग्रामवासियों ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी समाजसेवा की सराहना की।
