सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के मवैया माफी व रावतपुर टिकौली में दो दुखद निधन से शोक की लहर
उन्नाव। विधानसभा भगवन्त नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अंकित सिंह परिहार ने अपने करीबी साथियों के परिजनों के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के ग्राम मवैया माफी निवासी उनके अत्यंत निकट सहयोगी अरविंद कुमार के पूज्य पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद समाचार सुनते ही अंकित सिंह परिहार शोकग्रस्त परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इसी क्रम में उन्होंने ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के ही ग्राम रावतपुर टिकौली निवासी युवा साथी सुरेंद्र रैदास जी की रेल दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। अंकित सिंह परिहार ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ग्रामीणों व सहयोगियों ने भी दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
