बीघापुर, उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले युवा समाजसेवी अंकित सिंह परिहार ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है। उन्होंने क्षेत्र के दो अत्यंत जरूरतमंद परिवारों की संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता कर उनके इलाज का पूरा जिम्मा उठाया।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की बने उम्मीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीघापुर नगर पंचायत निवासी अभिज्ञान वर्मा और विकासखंड बीघापुर के ग्राम हरिश्चंद्रपुर निवासी श्रीमती नन्हकेउ निर्मल काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाने में काफी कठिनाइयां आ रही थीं और इलाज रुकने की नौबत आ गई थी।
जैसे ही इस बात की भनक युवा समाजसेवी अंकित सिंह परिहार को लगी, उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल प्रभाव से पहल की। अंकित सिंह ने दोनों मरीजों के इलाज के लिए जरूरी भारी-भरकम धनराशि की व्यवस्था कराई और खुद अस्पताल पहुंचकर फीस जमा कर उसकी रसीदें पीड़ित परिजनों को सौंपी।
“भगवंतनगर का हर नागरिक मेरा परिवार है”
इस भावुक पल पर मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए समाजसेवी अंकित सिंह परिहार ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा—
“भगवंतनगर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक मेरे अपने परिवार का सदस्य है। क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति विपरीत और कठिन परिस्थितियों में खुद को अकेला बिल्कुल न समझे। समाज के हर जरूरतमंद की सेवा और हर संभव मदद के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं और मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”
क्षेत्रवासियों ने की सराहना, बताया ‘सच्चा जनसेवक’
अंकित सिंह परिहार के इस संवेदनशील और सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध वर्ग ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जब लोग अपनों से मुंह मोड़ लेते हैं, ऐसे समय में अंकित सिंह ने समाज के गरीब और बेबस लोगों का हाथ थामकर सेवा और संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
