20 वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने का दावा, सेवा और सहयोग को बताया सामाजिक जिम्मेदारी
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए गांव पच्चोडा निवासी दिव्या शुक्ला की मेडिकल की पढ़ाई की फीस का इंतजाम कराया। वहीं, गांव मगरयार निवासी प्रेम शंकर यादव के ऑपरेशन के खर्च की व्यवस्था कर उनका ऑपरेशन संपन्न कराने में सहयोग किया।
अंकित सिंह परिहार के अनुसार, वह पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि किसी बेटी की शिक्षा में सहयोग करना और बीमारी के समय किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनेपन और रिश्तों का कर्तव्य भी है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ अपने जुड़ाव को परिवार की भावना से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि एक परिवार है। इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की खुशी और परेशानी साझा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरत के समय लोगों को सहयोग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
अंकित सिंह परिहार ने अपने सेवा भाव का संदेश देते हुए कहा, “आपका सुख मेरा सुख है, आपका दुःख मेरा दुःख है।”
उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ सेवा, सहयोग और विश्वास का यह सिलसिला आगे भी जारी रखने की बात कही।
