कानपुर नगर। आज सुबह पटेल चौक, सचान चौराहा बर्रा-2 पर कांग्रेस सेवा दल नगर एवं ग्रामीण कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील सोनी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने ऐतिहासिक पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को पराजित किया था।
वहीं, डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सादगी, ईमानदारी और संगठन क्षमता के प्रतीक थे। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील सोनी, डॉ. आर.के. सिंह, हीरालाल निषाद, राजेश शर्मा, चमनलाल कुक्कू, मदन सिंह, मानसिंह, उमेश सोनी, दिनेश पांडे, गोविंद सचान, बृजनंदन सोनी, महेंद्र सिंह यादव, रश्मि सोनी, रेनू सिंह, नीलम मिश्रा, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
