उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मगरायर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता मनसा देवी के दर्शन कर अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
बताते चलें कि बीघापुर क्षेत्र के ग्राम मगरायर निवासी रमाकांत तिवारी के यहाँ पिछले लगभग 35 वर्षों से मनसा देवी मंदिर की पूजा-अर्चना का आयोजन होता आ रहा है। पूजा का आयोजन परंपरागत रूप से पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराया जाता है।
भक्तों की मान्यता है कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव उठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखकर मनसा देवी की विधिवत पूजा करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। हिंदू धर्म में यह तिथि अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के जागरण के साथ चातुर्मास का समापन होता है। इस अवसर पर भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष विधि से पूजा-अर्चना करते हैं।
पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।
