सह-संपादक/जितेंद कुमार सोनकर
पुरवा (उन्नाव)। असोहा थाना क्षेत्र के समाधा गांव में हुई घटना से पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला। रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को पार्टी की ओर से 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ है तथा हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पीड़ितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में सी.एल. यादव, हरिकेश यादव, अभिषेक यादव, तथा भारतीय चौरसिया महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की बात कही और पार्टी संगठन की ओर से हर सहायता देने का आश्वासन दिया।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने भी समाजवादी पार्टी के कदम की सराहना की और भरोसा जताया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।
