मौरावां (उन्नाव)। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बाबा मोतेश्वर अकादमी द्वारा आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट कैम्प का शुभारंभ मौरावां के रामलीला मैदान में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल के संस्थापक शीतल प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसा प्रशिक्षण देना है जिससे वे शहरों के खिलाड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कैम्प में आने वाले खिलाड़ियों के सभी खर्च का वहन स्वयं करेंगे।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रामराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र शीतल प्रसाद का ऋणी है, जिन्होंने ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास किए हैं। वहीं, समाजसेवी रामबाबू और शिवांगी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सहायक कोच राजेश चौधरी, राकेश रावत, संतोष शुक्ला, राजेश पांडेय, गौरी शंकर, सौरभ द्विवेदी, सुभाष चंद्र सहित कई खेलप्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे।
खिलाड़ियों में अनिरुद्ध प्रताप सिंह, आयुष, अनुराग, अबहुनैन, अभिषेक यादव, आर्यन, फहद, सचिन, कोनैन, अनुभव, अनुपम, दीवान्श सहित अन्य ने भाग लिया।
आए हुए अतिथियों का स्वागत सहायक कोच राजेश चौधरी ने किया।
