Oplus_16908288
अतिथि अमित कुमार घोष बोलेमुख्य – देश को चाहिए कुशल तकनीकी विशेषज्ञ और शिक्षक; विद्यार्थियों ने खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा
सह-संपादक/सूर्यपाल(प्रोटेकसर)
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित बंथरा के एम.जी. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (MGIMT) एवं शेखर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं 17वां स्थापना दिवस समारोह ‘ऊर्जा’ व ‘आरोहण’ के बैनर तले बड़े उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बी.टेक, पॉलिटेक्निक, बी.एड, फार्मेसी व पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा) अमित कुमार घोष ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश और विश्व को योग्य तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षकों, फार्मासिस्टों और पैरामेडिकल कर्मियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, बस आवश्यकता है समर्पण और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में मेहनत करने की।
विशिष्ट अतिथि आयकर आयुक्त, भारत सरकार रजत कुमार ने कहा कि एम.जी. इंस्टीट्यूट का प्लेसमेंट रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है, जिसका श्रेय संस्थान के कुशल शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक सुनार की तरह होते हैं जो छात्रों की प्रतिभा को तराशकर उन्हें समाज में चमकने योग्य बनाते हैं।
संस्थान के अधिशासी निदेशक निहित कुमार शेखर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी नवाचार हमारे विकास की नई दिशा तय कर रहे हैं। हमें अपनी परंपरा के साथ तकनीकी प्रगति का समन्वय करते हुए आगे बढ़ना होगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि शेखर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिस उत्साह से छात्रों ने सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वैसा ही जोश उन्हें शैक्षिक गतिविधियों में भी बनाए रखना चाहिए।
चेयरमैन एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सी.एल. शेखर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 17 वर्ष की इस यात्रा में संस्थान की सफलता में शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत व समर्पण की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा पढ़ने और सीखने की आदत बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि स्वाध्याय ही जीवन की चुनौतियों से पार पाने का सबसे बड़ा साधन है।
कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विवेक कुशवाहा, डीन एकेडमिक्स डॉ. कुंदन कुमार, प्रधानाचार्य बी.एड डॉ. अंजली पुरवार, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक सौरभ गुप्ता तथा प्रधानाचार्य फार्मेसी डॉ. अंकित शुक्ल ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की सफलता में पारुल बाजपेयी, डॉ. अकरम अंसारी, शशांक देव निगम, पूजा सिंह, नेहा सिंह, विमलेश मिश्र, सच्चिदानंद, प्रिया तिवारी, प्रवीण वर्मा, संतोष चौधरी, अनुराधा यादव, नरगिस, भरत उपाध्याय, अभिषेक मौर्य, अमन यादव, कल्पना श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नीतू यादव, अजय प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह व यदुवेन्द्र मौर्य सहित अनेक शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
