ग्राम रावतपुर में थाना बिहार पुलिस टीम ने बताया नारी सुरक्षा के उपाय
पाटन उन्नाव। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बिहार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम रावतपुर में महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल रूपा और शिखा तोमर ने उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।टीम ने कहा कि अब महिलाएँ अपने अधिकारों को पहचानें, आत्मनिर्भर बनें और हर स्थिति में सजग रहें।महिलाओं को बताए गए प्रमुख हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस आपात सेवा 112,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,चाइल्ड लाइन 1098,एम्बुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930, है।टीम ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।महिलाओं को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
