दो बहनों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, परिवार और नगर में खुशी की लहर
उन्नाव। नगर पंचायत भगवंतनगर निवासी आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता की दूसरी पुत्री ने सीए बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर नगरवासियों में हर्ष की लहर है।
पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता की तीन पुत्रियों में अब दो पुत्रियां चार्टर्ड अकाउंटेंट बन चुकी हैं। सुष्मिता ओमर ने अपनी प्राथमिक व इंटर की शिक्षा आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज से पूरी की। मेधावी छात्रा सुष्मिता ने पहले बी.टेक की डिग्री हासिल की और फिर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बनीं। उनकी बड़ी बहन सुषमा ओमर भी पिछले वर्ष सीए बन चुकी हैं।
सुष्मिता की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत भगवंतनगर अध्यक्ष आशीष शुक्ला ‘रिंकू’, बीघापुर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर वाजपेई, डॉ. गणेश नारायण शुक्ला, साहित्यकार अनुज तिवारी, प्रमुख पुष्पा पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित तथा गोविंद नारायण सोनी ने बधाई दी है।
माता आशा ओमर गृहणी हैं। परिवार की दोनों बेटियों की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
