पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। राज्यभर में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते इस बार रिकॉर्ड 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है और वर्ष 2020 के चुनाव में हुए 57.29 प्रतिशत मतदान से कहीं ज़्यादा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं, क्योंकि देर शाम तक लगभग 400 मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी था।
📊 कहाँ कितना हुआ मतदान
बेगूसराय: 67.32%
समस्तीपुर: 66.65%
मधेपुरा: 65.74%
मुजफ्फरपुर: 65.23%
गोपालगंज: 64.96%
खगड़िया: 60.65%
लखीसराय: 62.76%
सहरसा: 62.65%
सारण: 60.90%
वैशाली: 59.45%
दरभंगा: 58.38%
बक्सर: 57.06%
सीवान: 57.41%
नालंदा: 57.58%
पटना: 55.02%
मुंगेर: 54.90%
भोजपुर: 53.24%
शेखपुरा: 52.36% (सबसे कम मतदान)
ग्रामीण इलाकों में उत्साह देखने लायक रहा, वहीं शहरी क्षेत्रों — विशेषकर राजधानी पटना — में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।
🗳️ शांतिपूर्ण मतदान, कुछ जगह छिटपुट घटनाएं
पहले चरण के दौरान कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि लखीसराय, छपरा, सीवान और दरभंगा में छिटपुट झड़पों की जानकारी मिली। सुरक्षा बलों की सतर्कता से स्थिति तुरंत नियंत्रण में ले ली गई।
राज्य में अगले चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं।
