पुरवा (उन्नाव)।तहसील पुरवा क्षेत्र के श्रीमती रामरानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल में सोमवार को सांसद साक्षी महाराज का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद ने संस्थान के संस्थापक स्व. प्रेम नारायण चौरसिया एवं स्व. रामरानी देवी चौरसिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय प्रबंधक प्रतिनिधि शिवम चौरसिया और संचालक एडवोकेट रत्नम चौरसिया ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, स्वयंवर राजपूत, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, अमित बाजपेई, रुद्र बाजपेई सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सांसद ने विद्यालय के शिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सराहनीय प्रयास है।
