संवाददाता, राजेश वर्मा,उन्नाव
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर के खरही रामपुर पुल के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर की ओर जा रहे अपाचे बाइक चालक व बैठे युवक को ओवरलोड गिट्टी से भरे डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगवंतनगर की ओर से आ रहा डंपर तेज रफ्तार में था और उसने सामने चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा खेड़ा सराय मनिहार निवासी अमरेंद्र कुमार लोधी पुत्र शिव बालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र कुमार लोधी उम्र 21 वर्ष हैलट अस्पताल कानपुर में कार्यरत हैं और सुबह करीब 7 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। बाइक में बैठे उसी गांव निवासी रोहित पुत्र सुर्जनाथ 19 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में लिया है और चालक फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
