उन्ना। जनपद में 15 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान दिवस का मुख्य कार्यक्रम तहसील बीघापुर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उन्नाव स्वयं करेंगे। जिला स्तरीय सभी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
सामान्य जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नामित किया गया है—
- तहसील सदर उन्नाव में मुख्य विकास अधिकारी
- तहसील सफीपुर में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)
- तहसील बांगरमऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)
- तहसील हसनगंज एवं तहसील पुरवा में संबंधित उप जिलाधिकारी समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वह अपनी संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर उचित समाधान प्राप्त कर सकता है।
यह कार्यक्रम जनसुनवाई व्यवस्था को सशक्त बनाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
