पाटन उन्नाव।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्राथमिक विद्यालय चैनपुर (शिक्षा क्षेत्र सुमेरपुर) में बाल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेश सिंह नंदू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा, “आपकी सेवा के लिए आपका यह लाल हमेशा तैयार खड़ा है।”
प्राथमिक शिक्षक संघ सुमेरपुर इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह की मांग पर मुख्य अतिथि ने चैनपुर से जालापुर तक सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
समाजसेवी सूरज सिंह ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन बच्चों को समर्पित था, इसलिए बच्चे उन्हें प्रेमपूर्वक चाचा नेहरू कहते थे। कार्यक्रम में विनोद सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में शिक्षक सीमा सिंह, सूर्यपाल सिंह, बालमुकुंद, मोनू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से शिववीर सिंह व अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
