- पाटन/उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुमेरपुर स्थित हमारा एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात डंपर ने बाइक संख्या UP35BK9397 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से नितिन कुमार (18) पुत्र राकेश कुमार पाल निवासी ग्राम कलानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक दीपांशू उर्फ गोलू (25) पुत्र शिवकुमार पाल निवासी ग्राम कीरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दीपांशू को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक नितिन के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर थाना बिहार पुलिस बल मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि ला एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।
