गांव–गांव बारातशाला निर्माण को बताया बड़ी जरूरत, कहा— “ग्रामीणों को अब नहीं उठानी पड़ेगी महंगे गेस्ट हाउस की मार”
उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र के ग्राम सेढूपुर में मंगलवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक आशुतोष शुक्ला ने विधायक निधि से निर्मित बारातशाला का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की 200 निराश्रित एवं बेसहारा महिलाओं को साड़ियाँ प्रदान कर सम्मानित किया।
लोकार्पण उपरांत जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में शादी–विवाह के दौरान महंगे गेस्ट हाउस किराए पर लेने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। उन्होंने कहा—
“बारातशाला बनने से गांव के लोगों को हजारों रुपए की बचत होगी। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में एक बारातशाला का निर्माण कराया जाए।”
राम मंदिर ध्वजारोहण का उल्लेख करते हुए जताई खुशी
विधायक ने आगे कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है क्योंकि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर पर पवित्र धर्म ध्वज फहराकर 140 करोड़ लोगों की आस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2027 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
नई घोषणाएं — हाई मास्क सोलर लाइट और बाउंड्री वाल
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बारातशाला परिसर के लिए एक हाई मास्क सोलर लाइट तथा बाउंड्री वाल निर्माण कराए जाने की घोषणा की, जिसे ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
गांव ने जताया आभार
ग्राम प्रधान सुहागिनी एवं प्रधानपति वीरेंद्र ने कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
रामआसरे, दीपू पटेल, नागेंद्र द्विवेदी, श्रीकांत तिवारी, सूरज शुक्ला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
