पाटन उन्नाव।विधानसभा भगवंतनगर के धनकोली निहालखेड़ा निवासी और पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजसेवा का अनोखा मिसाल पेश करते हुए मात्र 6 दिनों में 153 जरूरतमंद बहनों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान कर क्षेत्र में मानवता की नई मिसाल कायम की है।
21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों—सुमेरपुर, बीघापुर और सिकंदरपुर कर्ण—के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर आर्थिक सहयोग दिया। इससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली और स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कम समय में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। सामाजिक विश्लेषकों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार उन्होंने लोगों में मदद की भावना को प्रेरित किया है और सेवा को अपना आजीवन संकल्प बताया है।
सहयोग कार्यों के दौरान उनके साथ उनके पिता तेजबहादुर सिंह, भाई मानवेन्द्र सिंह, तथा टीम सदस्य राघवेंद्र सिंह, मैनेजर सिंह, कमलेश यादव, पंकज सिंह, आशू सिंह, रामजी यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रमों के दौरान हीरा खेड़ा, महरामऊ, पनहन, चिकंदरपुर, जयराजमऊ, सीताराम खेड़ा, रसूलपुर दरियाव, कल्याणखेड़ा, छाँछीराई खेड़ा, दुबेपुर, चोटिहा, लाला खेड़ा, निहालखेड़ा, बक्सर, अहिरौरा, चंदनपुर विभौरा, करमी, ममरेजपुर, कुम्भी, पाटन, हड़हा, धानीखेड़ा, अचलगंज, त्रिपुरारपुर, सिकंदरपुर, पनई, नया खेड़ा, भगवान खेड़ा, लोहचा, बदरका, सुपासी, ऊंचगाँव, निबई, सराय मंगली, फरकी, गंजरी, अकवाबाद, मलौना, भदिहा, गिरिजानगर, गढ़ाकोला, कानपुर खरौली, मलूहा खेड़ा, पोखरी, नानमऊ, दीवानखेड़ा, सिजनी सोहरामऊ, दुंदपुर, लालगंज, अलीपुर, पुरौना, कमलीखेड़ा, बंथर, रिसालखेड़ा समेत दर्जनों गांवों में सहायता पहुंचाई गई।
स्थानीय जनों का कहना है कि इस प्रकार का व्यापक सहयोग क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों और परिवारों के लिए बड़ी राहत है, और इससे पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एक सच्चे जनसेवक के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
